कासिमाबाद : अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने सोमवार को चोरी के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोटर, एक स्टेप्लाइजर व दो मोटरसाइकिल बरामद की।
उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर नसोपुर गांव से ऋषि गुप्ता (19), चन्दन कुशवाहा (35) और छोटेराम (25) को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ थाना कासिमाबाद में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह, थाना कासिमाबाद।
