Ghazipur News : सेवा ज्योति यात्रा में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, राष्ट्रीय नेतृत्व का सुना मार्गदर्शन


गाजीपुर : जनपद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक विजय राजभर ने सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने किया।


इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, जिला मंत्री सचिन कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा एवं मंडल महामंत्री अजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष धनंजय ओझा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धनंजय चौबे, नितिश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान सेवा, संगठन और विकसित भारत के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। अंत में गाजीपुर जनपद के जिला प्रभारी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये