बरेसर। अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने सोमवार को न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ जयलाल व सम्पत यादव, निवासी अमहट, तथा अशोक कुमार, निवासी सिउरी अमहट, को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह।
