सादात : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादात थाना पुलिस ने सोमवार, 14 सितंबर 2026 को पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक अंगद सिंह मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मखदूमपुर चट्टी से अभियुक्त साहिल मौर्या पुत्र रामलखन मौर्या, निवासी ग्राम रिष्टी, थाना सादात, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष, को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना सादात में दर्ज मु0अ0सं0 69/2026, धारा 137(2)/65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
