Ghazipur News : साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 92 पीड़ितों के लौटाए 5.57 लाख रुपये


गाजीपुर : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 92 पीड़ितों के ठगी के ₹5,57,044 रुपये वापस कराए।

पुलिस के अनुसार, गृह मंत्रालय के अधीन I4C के MRM पोर्टल से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने संबंधित बैंकों एवं डिजिटल पेमेंट संस्थानों से समन्वय स्थापित किया। ठगी की रकम को समय रहते होल्ड एवं लीन कराकर विधिक प्रक्रिया के बाद पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराया गया।

इस कार्रवाई में साइबर क्राइम सेल प्रभारी उ0नि0 विवेक पाठक के साथ आरक्षी शिवम सिंह, शुभम सिंह एवं प्रेमशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गाजीपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि OTP, UPI PIN, ATM/कार्ड संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें और अनजान लिंक या स्क्रीन शेयरिंग ऐप से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये