Ghazipur News : सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम एवं नशामुक्ति की शपथ



गाजीपुर : बाराचवर ब्लॉक स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम ढोटारी, गाजीपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम एवं नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पूरे परिसर की विधिवत साफ-सफाई कर की गई। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नशामुक्त युवा और नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि समर्थ एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना आवश्यक है। नशामुक्त भारत ही स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकता है। स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही सशक्त, समर्थ एवं विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


कार्यक्रम के दौरान सत्येंद्र सिंह एवं विश्वकर्मा प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह, सुधीर सिंह, कमलेश यादव, राजेश सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये