
बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पकवाइनर, रसड़ा, बलिया में
कूल्हा प्रत्यारोपण (Hip Replacement) की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। अस्पताल में 51वां सफल कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया।
ग्रामसभा मुंडेरा निवासी श्री फेंकू सिंह जी का कूल्हा प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया।
यह ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पूरी तरह निःशुल्क किया गया।
ऑपरेशन डॉ. अभिषेक सिंह, MBBS, MS (Ortho), आर्थो स्पेशलिस्ट, तथा डॉ. योगेश कुमार, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के नेतृत्व में अस्पताल की चिकित्सकीय टीम एवं स्टाफ द्वारा किया गया।
जटिल सर्जरी लगभग 4 घंटे तक चली, जिसके बाद मरीज की स्थिति सामान्य बताई गई।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कूल्हा प्रत्यारोपण जैसी अत्याधुनिक सुविधा अब क्षेत्र के मरीजों को
बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही है।
आयुष्मान कार्ड लाभार्थी मरीजों के लिए यह उपचार पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध है।
51 सफल कूल्हा प्रत्यारोपण
बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पकवाइनर, रसड़ा, बलिया
आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा