Ghazipur News : हार्टमनपुर के छात्र-छात्राओं का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में रहा बोलबाला

 


महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निर्देशालय, लखनऊ के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक,गाजीपुर के आदेशानुसार दिनांक 17.09.2026 से 28.09.2026 तक जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग,भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।


विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओ का ब्लॉक स्तर पर आज दिनांक 29.09.2026 को प्रतियोगिताए संपन्न कराया गया। जिसमें हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर, गाज़ीपुर के छात्र-छात्राओ ने बाराचवर ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बी०आर०सी०) पर निर्धारित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग के भाषण प्रतियोगिता में अन्नू यादव 10 (ब) प्रथम एवं मुस्कान वर्मा 12 (ब) द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजकमल कुशवाहा 11 (ब) प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कला प्रतियोगिता में सिंकी यादव 9 (ब) प्रथम, आयुष कुमार 10 (ब) एवं राज 10 (ब) संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किये। जूनियर वर्ग के कला प्रतियोगिता में सूर्यांश कुमार 7(अ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


 सभी प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नोडल अधिकारी श्री छविनाथ मिश्र द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आज के प्रतियोगिताओ में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय,गाज़ीपुर द्वारा हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर के गणित अध्यापक श्री अजीत कुमार एवं सहायक अध्यापक श्री अनिल कुमार मूल्यांकनकर्ता के रूप में नियुक्त थे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये