Ghazipur News : किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को मातृ शोक


प्रधानाचार्य की मां के निधन पर शोक 

भावरकोल : क्षेत्र किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द के प्रधानाध्यापक  

जमानिया ब्लॉक अंतर्गत ढढ़नी (रणवीर राय) गाव निवासी दयाशंकर राय की माता रमावती देवी (85) वर्ष गाजीपुर शहर स्थित निज निवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

  लगभग डेढ़ महीने पूर्व बीमारी से पीड़ित रमावती देवी शनिवार को दोपहर 2 बजे अंतिम सांस ली। रविवार को कालूपुर स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र दयाशंकर राय ने मुखाग्नि दी। स्वर्गीय रमावती देवी अपने सरल, मिलनसार एवं मृदुभाषी स्वभाव के लिए जानी जाती थी। सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वे अपने पीछे तीन पुत्र रविशंकर राय (एडीएम) भोपाल, कृपाशंकर राय (पूर्व प्रधान) ,दयाशंकर राय (प्रधानाचार्य) व दो पुत्री उषा राय, रंजना राय को छोड़ गई ।

 उनके निधन पर पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय सहित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिवार एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक व शिक्षाविद् ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को ईश्वर से शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये