Ghazipur News : सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गाज़ीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह


15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के महान राष्ट्रीय पर्व पर सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गाज़ीपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था के लिए समर्पित इस संस्थान में डी.फार्मा एवं बी.फार्मा जैसे पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।


इस पावन अवसर पर सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. तेज प्रताप सिंह जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय, निदेशक श्री अमित रघुवंशी, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक श्री नवनीत वर्मा सहित सभी सम्मानित शिक्षकगण, कर्मचारी बंधु एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सभी ने तिरंगे की आन, बान और शान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये