Ghazipur News : स्वतंत्रता दिवस पर सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाज़ीपुर में शान से लहराया तिरंगा

 


15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, गाज़ीपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री सिंह जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। 

कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण, प्रधानाचार्यगण, प्राचार्यगण, सम्मानित प्राध्यापक बंधु, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गौरवशाली उपस्थिति रही।


तिरंगे की आन, बान और शान के साथ सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये