Ghazipur News : सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गाज़ीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गाज़ीपुर जनपद के पुराने एवं प्रतिष्ठित पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थानों में से एक सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गाज़ीपुर (कोड–4456) में राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया.

इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य इंजीनियर परमेश्वर सर ने सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, गाज़ीपुर की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री सिंह जी के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। 


कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय, पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी सम्मानित शिक्षकगण, कर्मचारी साथी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

तिरंगे की शान को नमन करते हुए सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


 

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये