Ghazipur News : सत्यदेव औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), गाज़ीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह

 


15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान सत्यदेव औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), गाज़ीपुर में राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सत्यदेव ITI के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुनील कुमार यादव जी एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, गाज़ीपुर के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह जी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। 


कार्यक्रम में ITI के सभी सम्मानित शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने तथा युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।



Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये