Ghazipur News : जमुना सिंह मेमोरियल आईटीआई, सागापाली में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

 


अपने पूज्य बड़े पिताजी जमुना सिंह जी की स्मृति में स्थापित जमुना सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सागापाली, पोस्ट ढोटारी, ब्लॉक बाराचवर, गाज़ीपुर में आज समारोहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

इस पावन अवसर पर जमुना सिंह मेमोरियल आईटीआई के प्रधानाचार्य श्री कृष्णानंद उपाध्याय जी एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह जी , बड़े भाई श्री नरेंद्र देव सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित यह संस्थान आज कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। यहां ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे तकनीकी शिक्षा एवं हुनर प्राप्त कर देश के विभिन्न कंपनियों और कल-कारखानों में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


यही तो बढ़ते हुए भारत की तस्वीर है—गांव का युवा हुनर सीख रहा है, रोजगार पा रहा है और अपने परिवार के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति में भी भागीदार बन रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ऐसे ग्रामीण तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गांवों के युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़कर ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है।

आज स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर प्रधानाचार्य जी, मुख्य प्रबंध निदेशक जी, सम्मानित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में देशप्रेम, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, स्वच्छता, अनुशासन और भारत को और अधिक सुंदर एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लिया गया।

आइए, हम सभी मिलकर अपने ज्ञान, कौशल और कर्म के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये