Ghazipur News :सत्यदेव हॉस्पिटल गाज़ीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह

 


15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले के उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा केंद्र सत्यदेव हॉस्पिटल, गाज़ीपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव के वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सत्यदेव हॉस्पिटल के MD डॉ. सानंद सिंह एवं अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरोहित जी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। 


कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं अस्पताल में उपस्थित आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ध्वजारोहण के पश्चात सभी के बीच मिठाई का वितरण किया गया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।


आइए, हम सभी मिलकर राष्ट्र की सेवा, मानवता की सेवा और समाज के स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण का संकल्प लें।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये