डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम, पोस्ट ढोटारी, ब्लॉक बाराचवर, गाज़ीपुर की स्थापना कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी ने वर्ष 2000 में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के संकल्प के साथ की थी। आज यह संस्थान बीए, बीएससी, एमए, बीएड, बीटीसी एवं बीपीएड (शारीरिक शिक्षा) जैसे पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।
आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर महाविद्यालय परिसर में अत्यंत गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह जी के कुशल नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह जी, निदेशक प्रमोद कुमार सिंह जी एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र की प्रगति के लिए अनेक संकल्प दोहराए गए। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता एवं स्वच्छता के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव से जोड़ना ही हमारी प्राथमिकता है।
आज का स्वतंत्रता दिवस हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम सब मिलकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें और आने वाली पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ाएं।
आदरणीय प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह जी के नेतृत्व में विद्वान प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल और यादगार बनाया।
आइए, हम सब मिलकर राष्ट्र की प्रगति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करें।



