Ghazipur News : सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, गाज़ीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह

 


15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गाज़ीपुर जनपद के उत्कृष्ट स्वास्थ्य एवं नर्सिंग शिक्षा संस्थान सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।

संस्थान में विद्यार्थियों को बी.एससी. नर्सिंग एवं विभिन्न स्वास्थ्य एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।


इस पावन अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार त्यागी जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। 

कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, गाज़ीपुर की प्रबंध समिति के सम्मानित पदाधिकारीगण, शिक्षकगण, सहयोगी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये