Ghazipur News : सत्यदेव लॉ कॉलेज, गाज़ीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह

सत्यदेव लॉ कॉलेज (विधि महाविद्यालय), गाज़ीपुर में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का महान राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया!

विधि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था के लिए समर्पित सत्यदेव लॉ कॉलेज, गाज़ीपुर में इस पावन अवसर पर निदेशक श्री अमित रघुवंशी जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। 

कार्यक्रम में विधि महाविद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं की सराहनीय उपस्थिति रही। सभी ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के पश्चात सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा मिठाई का वितरण किया गया। 

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये