--एम जे आर पी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश कुशवाहा करेंगे सम्मानित
बाराचवंरःक्षेत्र के अंधौरा गांव निवासी डा०एस एन यादव की बेटी सृष्टि यादव ने NET-UG परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर MBBSडा०बनने मे अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
प्राप्त सुचना के अनुसार आल इंडिया रैक 16000है।तथा 720-585अंक पायी है।
डा०एस एन यादव कासिमाबाद के अलावलपुर अफगा मे सृष्टि हास्पीटल चलाते है।सृष्टि वही पर रहकर पढ़ाई करती है।
सृष्टि की हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई MJRPपब्लिक स्कूल रौजा गाजीपुर से की है।सृष्टि ने दुसरे प्रयास मे यह सफलता बिना कोचिंग के पाई है।
डा०एस एन यादव की तीन बेटिया और एक बेटा है सृष्टी दुसरे न०की बेटी है।अंधौरा गांव मे भी जश्नन का माहौल है।फेसबुक और मोबाईल तथा तथा उसके घर पहुचकर लोग सृष्टि और उसके माता पिता को बधाई दे रहे है।
बधाई देने वालो मे प्रधान पति अनिल यादव व सभी ग्रामवासियों ने बधाई दिया है।MJRP पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश कुशबाहा ने जब इस बात को सुना तो अपने स्कूल की छात्रा को बधाई दिया और कहा की सृष्टि के घर पहुचकर बधाइयां दुगां।तथा अपने स्कूल पर बुलाकर छात्र-छात्राओं के बीच सम्मानित करूगा।
