Ghazipur News : ताज पब्लिक स्कूल, ताजपुर के 17वें स्थापना दिवस पर भव्य निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ


गाजीपुर, ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर का 17वां स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के प्रबंधन निदेशक डॉ संजय सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि डॉक्टर को हमेशा मरीज के साथ परिवार की तरह बर्ताव करना चाहिए। मेडिकल क्षेत्र सेवा का कार्य है, इस विचार से लोगों का इलाज किया जाना चाहिए। मरीज की संतुष्टि ही डॉक्टर का सही सेवा है।

इस दौरान दो सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, इलाज व दवा वितरण किया गया।


उन्होंने कहा कि इलाज के साथ-साथ डॉक्टर को स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक व प्रेरित करना चाहिए। हर व्यक्ति को अपना ब्लड प्रेशर, शुगर वह अन्य आवश्यक जांच अवस्था के अनुसार समय-समय पर कराया जाना चाहिए। हर व्यक्ति को अपने कार्य और शारीरिक क्षमता के अनुसार खान-पान पर ध्यान दें तथा अपने शारीरिक वजन को नियंत्रित करें साथ ही योग, प्राणायाम, व व्यायाम नियमित करता रहे तो बीमारी से दूर रहेगा।

40 वर्ष अवस्था के बाद मनुष्य की तांत्रिकाएं कमजोर होने लगती है तथा शारीरिक क्रिया कम मात्रा में करने लगता है। युवावस्था में समय से अगर शरीर पर ध्यान दिया जाए तो बहुत प्रकार के होने वाले रोगों से बचा जा सकता है। मनुष्य को जीवन काल में अनुशासित जीवन जीना चाहिए। जब हम अनुशासित जीवन जिएंगे तो कई तरह से नकारात्मकता से दूर रहेंगे तथा सकारात्मक भाव के जीवन में आगे बढ़ेंगे।


इस अवसर पर न्यूरो सर्जन डॉक्टर विशाल सिंह, डॉ विनीता सिंह, डॉ अवनीश तिवारी डॉक्टर नेहा सहित हॉस्पिटल व विद्यालय के शुभचिंतक , शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे जिनमें विपिन बिहारी सिंह,देवा, सुनील जायसवाल, अमित पांडे, प्रवीण सिंह, राधेश्याम , अरशद जमाल, परवेज़ जमाल, रियाजुद्दीन अंसारी राजमणि वर्मा प्रेमचंद गुप्ता साकिब आबदी ,एडवोकेट इरशाद के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। डेढ़ सौ से अधिक मरीजों का मेडिकल चेकअप और दवा का वितरण किया गया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ मसूद द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये