राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह के निर्देश पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बाराचंवर क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल
सवर्ण समाज के हितों के लिए कार्यरत सवर्ण विकास मंच ने संगठन का विस्तार करते हुए गाजीपुर जनपद के बाराचंवर क्षेत्र के सेमउर निवासी विवेक सौरभ को प्रदेश प्रवक्ता पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधीर दुबे ने उनका आधिकारिक मनोनयन किया।
मनोनयन पत्र में संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि विवेक सौरभ अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि सवर्ण विकास मंच समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन में कर्मठ एवं सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को और मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि विवेक सौरभ प्रदेश प्रवक्ता के रूप में संगठन की आवाज को प्रभावी ढंग से प्रदेशभर में पहुंचाएंगे।
विवेक सौरभ ने जताया आभार
प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर विवेक सौरभ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधीर दुबे एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरेंगे तथा समाजहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएंगे।
विवेक सौरभ के प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत होने की खबर मिलते ही पूरे बाराचवर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संगठन के कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे गाजीपुर के लिए सम्मान की बात बताया।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विवेक सौरभ एक प्रखर वक्ता और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाले युवा हैं। उनके प्रदेश प्रवक्ता बनने से सवर्ण समाज की आवाज को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन सामाजिक एकता, जनजागरण और समाजहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
"सवर्ण समाज की एकजुटता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। संगठन ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा और समाज की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाऊंगा।"
— विवेक सौरभ, प्रदेश प्रवक्ता, सवर्ण विकास मंच
