Ghazipur News : आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर मे पढ़ने वाला छात्र ट्रैक्टर ऐजेंट का बेटा संदीप कुशबाहा बना बिहार सरकार मे एसडीएम,बधाई देने वालो का लगा ताता.


बाराचवंरःस्थानीय विकास खण्ड के हटवार दयाल सिंह गांव निवासी संदीप कुशबाहा(22)पुत्र रमेश कुशबाहा ने 70वीं बिहार पब्लिक कमीशन की परीक्षा मे पहली बार बैठे थे।

आज परीक्षा का रिज्लट जारी हुआ तो संदीप कुशबाहा ने प्रथम अटेम्ट मे ही50वीं रैक प्राप्त कर बिहार सरकार मे एस डी एम बन गये।

इनको एसडीएम बनने से परिवार सहित मित्रो तथा नाते रिश्तेदारो मे खुशी की लहर दौड़ गयी।इनको तथा इनके परिवार को बधाई देने वालो का ताता लगा हुआ है।

इनकी आठवीं तक की शिक्षा आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर मे हुई है।9से 12वीं तक की शिक्षा CHS वाराणसी मे हुई।ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुई है।ये तीन भाई है तथा इनकी एक बड़ी बहन है।ये भाईयों मे दुसरे न०के है।

तथा इनके दोनो भाई भी अध्ययन रत है। इनका ननिहाल गंधपा गांव मे है।इनके पिता ट्रैक्टर ऐजेंट है तथा इनके माता जी सोनपली देवी गृहणी है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये