Ballia News : पहलवान बाबा इंटर कॉलेज हजौली में गंगा समग्र-गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में योगासन


बलिया , चिलकहर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सभा हजौली में स्थित पहलवान बाबा जीतन सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में गंगा समग्र गोरक्ष प्रान्त के तत्वावधान में योग का अभ्यास संपन्न हुआ।इसमें गंगा समग्र के शैक्षिक संस्थान आयाम प्रमुख विनय कुमार बिसेन ने योग का महत्व समझाते हुए सभी को अपने जीवन में योग अपनाने के लिए निवेदन कर योग प्राणायाम कराया।गंगा समग्र रसड़ा के जिला संयोजक पवन कुमार सिंह,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड कार्यवाह चिलकहर छोटेलाल यादव ने- चंदन है इस देश की माटी का सस्वर गायन सभी के साथ मिलकर किया।विवेक बिसेन,चंदन ठाकुर,रंजय सिंह,त्रिभुवन सिंह,नीरज सिंह,अरविन्द सिंह,जितेन्द्र ठाकुर,राजू सिंह,सोनू सिंह,तेजनारायण सिंह आदि गणमान्य लोग सहित विद्यालय के बच्चे भी उपस्थित रहें।कॉलेज व्यवस्थापक अमित सिंह ने सुनील सिंह,धीरज सिंह,अमित ठाकुर सहित सभी ग्रामवासी व गंगा समग्र गोरक्ष प्रान्त का धन्यवाद ज्ञापन किया।


गंगा समग्र गोरक्ष प्रान्त के तत्वावधान में रसड़ा खण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सुल्तानीपुर में स्थित ब्रह्म बाबा के मंदिर के समीप ग्राम के प्रतिष्ठित समाजसेवी अभय सिंह व गंगा समग्र रसड़ा के सह संयोजक अंजनी कुमार के संयोजन में 51 पौधें यथा आम,जामुन,महोगनी,अमरूद,नीम आदि का रोपण हुआ।पौधरोपण कार्यक्रम में गंगा समग्र गोरक्ष प्रान्त के शैक्षिक संस्थान आयाम प्रमुख विनय कुमार बिसेन ने ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि योगासन के साथ शुद्ध प्राणवायु हेतु पौधारोपण भी आज की परिस्थिति में आवश्यक है।


पौधरोपण कार्यक्रम में जिला संयोजक पवन कुमार सिंह,पर्व आयाम प्रमुख संतोष पांडेय,मनोज,बृजेश,संजय शर्मा अमित,खुशबु,मदन,सुनीता,रामगोपाल,अक्षय,मंजू,राजनाथ,कुमकुम,संतोष,संजय,ऋषिकांत,आयुष,विंध्यवासिनी,मेवालाल,आकाशदीप,नृपेन्द्रर,अजय गुप्ता,पंकज आदि गणमान्य जन उपस्थित होकर सहभागी रहें।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये