गाजीपुर, बच्चों की पढ़ाई में एक सब से महत्वपूर्ण मानक होता है उनकी लेखनी , जिसे शिक्षक को नर्सरी की कक्षा से ही तराशना होता है।
मगर कभी कभी आवश्यकता होती है कि कुछ नया सीखा जाए और बच्चों को भी सिखाया जाय।
इस सत्र में शिक्षकों और बच्चों को कुछ नया सिखाने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने आदरणीय गृजेश तिवारी जी (व्यक्तित्व विकास केंद्र, आजमगढ़ )को विद्यालय में आमंत्रित किया। 20 मई से 24 मई तक दोनों पहर आप ने अपनी क्षमता से बढ़ कर बच्चों को समय दिया।
उन्होंने बच्चों की हिंदी और अंग्रेज़ी लेखन शैली को बेहतर बनाने के गुर बताए और सिखाए। इस के अलावा समय प्रबंधन और पढ़ने और याद करने का वैज्ञानिक तरीक़े और शब्दों के सही उच्चारण के बारे में भी जानकारी दी। उनके यू ट्युब पे सभी विषयों का वीडियो है। जिसे देखना और सीखना है वह देख सकते हैं। जिन बच्चों ने इस ट्रेनिंग में भाग लिया वह अपनी राइटिंग का फ़ोटो खींच कर भेज सकते हैं। ट्रेनिंग के अंतिम दिन की यादगार फ़ोटो शेयर कर रहा हूं।*



