
गाजीपुर : सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के परिसर में आज प्रातः फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिन के रूप मे नर्स डे मनाया गया । इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी जी, विशिष्ट अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के कॉउसलर दिग्विजय उपाध्याय जी, डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ० सुनील सिंह जी ,सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ० तेज प्रताप जी, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रसेन तिवारी जी ,सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राज कुमार त्यागी द्वारा सर्वप्रथम सेमिनार हॉल के गेट पर फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । विद्यार्थियों ने सभी अतिथिगण का तिलक लगाकर और बैज लगाकर स्वागत किया ।
इसी क्रम में सभी अतिथि गण द्वारा मां सरस्वती और फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वल, माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया ।तत्पश्चात सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के बाद सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बुके देकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का सम्मान किया।गणेश वंदना और केक कटिंग के पश्चात रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमे मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने वहा ऊपस्थित सभी लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्किट कम्पलीट होने के बाद प्रांगण में तालियो की गूज सुनाई दी , फिर एक के बाद एक जैसे मश अप डांस,सोलो डांस,ग्रुप डांस,स्पीच इत्यादि की मनमोहक प्रस्तुति हुई ।नर्स डे प्रोग्राम के अंत मे नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल राज कुमार त्यागी ने अपने भाषण मे कहा कि नर्स सिर्फ दवा नही देती,वे मरीज को हिम्मत देती है । हॉस्पिटल मे डॉक्टर इलाज करते है पर नर्स उस इलाज़ को पुरा करती है । नर्स अनवरत सेवा करती है ।
त्योहार हो या आधी रात, नर्स ड्यूटी पर मिलेंगी । कोविड के समय हमने देखा की नर्स अपनी जान जोखिम मे डालकर लाखो जाने बचाई । आइए आज प्रण ले कि हम नर्सो के काम को समझेगें, हॉस्पिटल मे उनसे आदर से बात करेंगे और उनके सघर्ष को सलाम करेंगे । क्योकि जब नर्स मजबूत होगी तभी हमारा स्वास्थ्य तंत्र मजबूत होगा।
इस कार्यक्रम का संचालन पलक तिवारी और सोना रोशन के द्वारा किया गया ।इस अबसर पर सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज मे अरुन कुमार, गुड़िया यादव ,प्रियांशु शर्मा, निधि जायसवाल, अनुज यादव, शनि मौर्य, मनीष चौहान, सुनंदा पामिनी समेत सभी शिक्षक गण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित थे।




