Ghazipur News : आर०एस०कान्वेंट स्कूल बाराचवंर के टॉपरो का स्कूल परिसर मे हुआ सम्मान.


-96प्रतिशत अंक हासिल कर जागृति तिवारी बनी जिलाटापर स्कूल की बढ़ाई मान.

गाजीपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में क्षेत्र के प्रतिष्ठित आर.एस. कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्मालय के सफल छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। विद्यालय की छात्रा जागृति तिवारी पुत्री श्यामभज तिवारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टापर लिस्ट मे जगह बनाई,तथा स्कूल में सर्वोच्च स्थान (टॉपर) हासिल किया है। जागृति की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। जागृति के अलावा विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में निखत जमाल जमाल 77.60%, अंशु मौर्या पुत्री श्रीराम मौर्या 75%,


अनुष्का राय पुत्री अमित कुमार राय 70.2%, प्रियंका कुशवाहा पुत्री दिनेश कुशवाहा 68%, कन्दर्प तिवारी 66.4% अंक, नवीन कुमार गुप्ता पुत्र रत्न कुमार गुप्ता 66%, प्रियांजलि यादव पुत्री धर्मप्रकाश यादव 65.4%, शंशाक सिंह कुशवाहा पुत्र संजय सिंह कुशवाहा 64.60% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आर.एस. कान्वेंट स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह गौरवशाली परिणाम संभव हो पाया है।


 अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह,प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव,क्वाडिनेटर आनन्द तिवारी,गौतम प्रजापति,डा०ऐके गिरि,विश्वजीत सिंह,सुधीर संदीप,सुमन सिंह कुशबाहा,अंजली जायसवाल,सुप्रिया कुशबाहा,अनामिका सिंह,लक्ष्मी सिंह,निशा यादव,आदि सभी शिक्षक स्टाप एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये