Ghazipur News : सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस पर विशेष आयोजन

मातृ दिवस के पावन अवसर पर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में एक अत्यंत सुंदर एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में माँ के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना था।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित आकर्षक कार्ड्स एवं सुंदर चित्र बनाकर माँ के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को दर्शाया।


कार्यक्रम के दौरान आयुषी एवं आस्था द्वारा प्रस्तुत भावुक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति देखकर कई लोगों की आँखें नम हो गईं। वहीं अनिकेत, विजयलक्ष्मी, श्रेया एवं अन्य विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में माँ के महत्व पर अपने सुंदर विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी ने सराहा।

विद्यालय की हिंदी अध्यापिका लक्ष्मी यादव ने एक प्रेरणादायक कविता के माध्यम से बच्चों को माँ के त्याग, स्नेह एवं महत्व के बारे में बताया। उनकी कविता ने कार्यक्रम में भावनात्मक वातावरण उत्पन्न कर दिया।


इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सुमन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं। उनका प्रेम, त्याग और संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। हमें सदैव अपनी माताओं का सम्मान करना चाहिए।”

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ए एन उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि “मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि माँ के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर है। हमें अपने जीवन में माँ के योगदान को सदैव याद रखना चाहिए तथा उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।”


कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये