Ballia News : गंगा समग्र गोरक्ष प्रान्त के तमसा भाग की प्रथम बैठक बाबा मथुरादास सीताराम महाविद्यालय चिलकहर में सम्पन्न

 


बलिया : दिनांक 17/05/2026,दिन रविवार को गंगा समग्र गोरक्ष प्रान्त के तमसा भाग की प्रथम बैठक बाबा मथुरादास सीताराम महाविद्यालय चिलकहर में सम्पन्न हुई।


 बैठक का शुभारंभ माँ गंगा के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात गंगा गीत व बैठक मंत्र के साथ हुआ। प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र,सह संयोजक अजय राय व भाग संयोजक दिलीप शर्मा का मार्ग दर्शन आगामी माह में होने वाली कार्यक्रम,गतिविधियों को लेकर मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामजी प्रसाद(प्रमुख व्यवसायी) व विशिष्ट अतिथि संजय शर्मा और भूपेंद्र प्रताप सिंह(महाविद्यालय प्रबंधक) रहें।तमसा भाग की प्रथम बैठक में आगामी माह में गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया व विगत माह की समीक्षा की गयी।



आजमगढ़,मऊ,बलिया,रसड़ा जिला से आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापन रसड़ा जिला संयोजक पवन कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम में गोरक्ष प्रांत के शैक्षिक आयाम प्रमुख विनय कुमार बिसेन, जिला संयोजक बलिया धनंजय उपाध्याय,जिला संयोजक मऊ सच्चिदानंद,सह संयोजक आजमगढ अवधेश सिंह,जवाहर सिंह प्रांत सहायक नदी प्रमुख,सतीश सिंह,अखिलेश सिंह रजनीश कुमार,सुरेश यादव,दुर्गेश प्रताप सिंह,धीरज सिंह,अंजनी सिंह सह संयोजक रसड़ा,सुनील सिंह,जितेन्द्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित हुए।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये