Ghazipur News : यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2026 के परीक्षा मे सौ प्रतिशत सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

Ghazipur : यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2026 के परीक्षा मे सौ प्रतिशत सफलता पर एमबीडी इंटरमीडिएट कॉलेज जगदीशपुर उरहां के तरफ से सोमवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के तरफ से उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल से सम्मानित कर गिफ्ट प्रदान किया गया।

   कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय को टाप कर प्रथम स्थान लाने वाली हाईस्कूल की छात्रा आकांक्षा गुप्ता एवं द्वितीय स्थान लाने वाले छात्र अनिमेष राजभर तथा इण्टरमीडिएट मे प्रथम स्थान लाने वाली छात्रा आरती पाण्डेय व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अंकित को मेडल से सम्मानित किया गया तथा गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं काजल बिन्द, अनुप्रिया श्रीवास्तव, राधेमोहन, सावित्री गुप्ता, काजल यादव, नाजिया परवीन, शाहिना परवीन, रानी कुमारी, रिया कुमारी, अंकित पटेल, अभय राजभर, गोविंद राजभर आदि उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए कॉलेज के संरक्षक तारकेश्वर पांडेय जी ने कहा कि जिस प्रकार पिछले सत्र में जबरदस्त क्लास चलाया गया है, उसका परिणाम है कि बच्चे अच्छे मार्क्स से पास हुए हैं।

 इसके लिए मैं कालेज के समस्त अध्यापकों को धन्यवाद देता हूं। इस दौरान उनके द्वारा उपस्थित सभी अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण रक्षा दल के ब्लाक अध्यक्ष राजेश मिश्रा, विद्यालय के अध्यक्ष रामकठिन राजभर, संजय श्रीवास्तव तथा छात्र-छात्राओं के अभिभावकों सहित कॉलेज के सभी स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये