भावरकोल : क्षेत्र के शेरपुर कला गाव स्थित पशुपति राय इंटर कालेज के सभागार हाल में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम डाo हर्षिता तिवारी व विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेशचंद्र राय एवं प्रबंधक अजयशंकर राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रवजल्वित कर किया। यूपी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के इंटरमीडिएट के टापर छात्रा श्रेया राय ने (85.4)प्रतिशत व हाईस्कूल के टापर छात्र अभिषेक प्रजापति (85.33) प्रतिशत को एसडीएम डाo हर्षिता तिवारी के द्वारा साइकिल की चाभी प्रदान की गई।
और अन्य मेधावी सफल छात्र इंटरमीडिएट दूतीय स्थान दिव्या यादव (85) प्रतिशत , तृतीय स्थान खुशी राय (79) प्रतिशत हाईस्कूल में दूतीय स्थान नीतीश कुमार (83.5) प्रतिशत तृतीय स्थान विशाल प्रजापति (81.16) प्रतिशत सहित करुणा राय, रागनी गुप्ता ,आल्या राय को विशेष पुरस्कार उपहार , प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम डाo हर्षिता तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि निरंतर ईमानदारी पूर्वक मेहनत करने से सुखद परिणाम आता है। सीमित संसधानो के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे लगातार बेहतर रिजल्ट दे रहे है। ये छात्रों ने साबित किया है कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।इन्हे देखकर अन्य छात्र भी प्रेरित होगे।
विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेशचंद्र राय ने कहा की यह शिक्षण संस्थान नित्य प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित कर आने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। शिक्षक इन परिणाम के लिए बधाई के पात्र है।भविष्य में भी उपलब्धियां का दौर निरंतर बुलंदियों को छूता रहे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अंत में प्रबंधक अजयशंकर राय ने आए हुए आंगतुको के प्रति आभार प्रगट किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोहर लाल ने किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अनूप यादव, पूर्व ग्राम प्रधान विद्यासागर गिरि, दीनबंधु उपाध्याय,अमरनाथ राय गुड्डू, विभा राय, विद्यासागर उपाध्याय, बृजेश राय, आयुष राय, राकेश राय सुशील राय, प्रमोद राय, संध्या तिवारी, दिनेश कुशवाहा ,अजीत यादव, हनुमान ठाकुर, प्रियांशु यादव चंदन उपाध्याय, नीतिका राय आदि लोग शामिल रहे।

