गाजीपुर : यूपी बोर्ड ने सत्र 2025-26 के तहत 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया जिसमें हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर गाजीपुर का परिणाम 98 प्रतिशत रहा।
कक्षा 10वीं के छात्र ओमकार ने 95.5% पाकर गाजीपुर जिले में 5 वां स्थान प्राप्त किया वहीं विद्यालय में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर राजकमल कुशवाहा 91.5% व तृतीय स्थान पर रिषिका कुशवाहा 90.8% पाये। वहीं इण्टरमीडिएट कला वर्ग में चांदनी कुमारी 79.8% पाकर प्रथम स्थान, काजल वर्मा 70.4% व वैष्णवी राय 69.2% पाकर तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान वर्ग में विक्की भारती 81.4% पाकर प्रथम स्थान , रौनक अंसारी 80.6% पाकर दूसरे स्थान पर व शाइस्ता परवीन 79.4% पाकर तृतीय स्थान पर रहे। परिणाम देखकर सभी छात्र खुश थे और हर एक अध्यापक अपने छात्रों को बधाई दिये।
हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर के प्रबंधक फा० पी० विक्टर ने विद्यालय का परिणाम देखकर अत्यन्त प्रसन्न रहे और विद्यालय के सभी छात्रों एवं उनके अभिभावकों तथा विद्यालय के अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये।

