गाजीपुर, हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर गाजीपुर में आज दिनांक 22-04-2026 को प्रार्थना सभा के उपरान्त 'पृथ्वी दिवस' के बारे में बच्चों को बताया गया। पृथ्वी दिवस दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इस दिवस का आयोजन 193 से अधिक देशों में धूमधाम से किया जाता है, जिसमें बताया जाता है कि पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव जैसे पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक करता है। जनसंख्या वृद्धि ने प्राकृतिक संसाधन पर अनावश्यक बोझ डाला है।इसके बाद कक्षा 11ब के छात्र राजकमल कुशवाहा के द्वारा पृथ्वी दिवस पर नारे लगवाया गया।
जीव विज्ञान अध्यापक श्री राजकुमार सर ने बताया कि हमें आज के समय में पेड़ लगाना होगा, जो हमारे आसपास पौधे सूख रहे हैं उनकी देखभाल करके उसे हरा-भरा रखना होगा तथा अपने घरों के बाहर व छतों पर बर्तन में पानी रखना होगा जिससे पक्षियों को पानी मिल सके और वह इस पर्यावरण को भी सुरक्षित रखे।
हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर के प्रबंधक फादर पी० विक्टर ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि आज हमारे देश में छुट्टियों के दिन अधिकांश घरों के रसोई घर में भोजन नहीं बनता है क्योंकि उनके पास साधन बहुत हैं किन्तु धैर्य नहीं है। वह होटल या चौराहों पर जाकर कुछ न कुछ खा लेते हैं जिससे बाद में उनका स्वास्थ्य सही नहीं रहता है। फादर जी ने बताया कि हमें ऊर्जा व जल दोनों को बचाना चाहिए क्योंकि ये दोनों ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण हैं।
फादर जी ने अन्त में कहा कि प्लास्टिक से पर्यावरण खतरे में है। हमने इसे आज खतरनाक स्थिति में पहुँचा दिया है। प्लास्टिक प्रदूषण एक प्रकार का अत्यंत धीमा जहर है जो हवा, पानी, धूल आदि के माध्यम से न केवल मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर, उसे रोगग्रस्त बना रहा है। इसके वजह से ही बहुत सारे जीव-जन्तु, पशु-पक्षी, वन्य प्राणी दुनिया से विलुप्त हो गये हैं। इन सभी से हमें बचना होगा और हमें अपनी पृथ्वी रूपी माँ को भी इससे बचाना होगा।

