Ghazipur News : होली एक ऐसा रंग-बिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं

मुहम्मदाबाद: होली एक ऐसा रंग-बिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खेलकर भाईचारे का संदेश देता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है।


 ये बाते चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर के निदेशक नवीन कुमार राय ने होली पर्व मनाते हुए कहे। पूरे स्कूल में खुशियों और रंगों का माहौल था। बच्चों को होली संबंधी जानकारी देने के लिए स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों और बच्चों ने होली के संबंधी जानकारी दी और इसके पीछे जुड़े इतिहास के बारे में बताया। प्रिसिपल प्रवीण पीयूष राय ने सभी बच्चों और शिक्षकों को होली की बधाई देते हुए सावधानी से होली खेलने की हिदायत भी दिया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये