Ghazipur News : खूब उड़ाया अबीर गुलाल:किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने मनाई होली


भावरकोल: रंगों का त्योहार होली अब नजदीक है। इसे लेकर चारो तरफ उल्लास का माहौल है। हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है।बुधवार को किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द में प्रधानचार्य दयाशंकर राय के देखरेख में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

 बच्चों ने अबीर-गुलाल उड़ाए और होली के गीतों पर जमकर थिरके। त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान स्कूल में विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने जमकर मस्ती की। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।


बच्चो ने फाग गीत गाकर शिक्षको व अभिभावकों को सुनाए। प्रधानाचार्य दयाशंकर राय ने सभी को होली का शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कहा कि सभी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे के गले लगाना चाहिए। 

यही संदेश देने के लिए बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहनकर एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया और प्रेम से आपस में गले मिले। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान विद्यासागर गिरि, दीनबंधु उपाध्याय , सुरेश राय, लल्लन यादव, बालाजी राय, नीरज राय, आशीष राय सिंटू मदन दुबे,विष्णुकांत खरवार, अंशु राय, सुधा शुक्ला सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये