Ghazipur News : होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है- सरिता राय


 मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के परसा स्थित एन वी पब्लिक प्राइमरी स्कूल में बुधवार को होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों और प्रधानाचार्य के साथ मिलकर रंगों के त्योहार का आनंद लिया। प्रधानाचार्य सरिता राय ने कहा, होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। 

उन्होंने समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। बच्चों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर प्रबधंक श्यामलाकान्त राय,पूनम सैनी,आराधना सिंह, नर्गिस जहां,सुधा विश्वकर्मा,श्रीनाथ राय, रोशनी ,सोनम यादव, अवधेश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये