
क्या है आयोजन की तिथियां
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज के कैंपस में यह कार्यक्रम आयोजित होगा और उसके लिए 4 नवंबर 2026 की तिथि को निर्धारित किया गया है जिसमें विश्वविद्यालय के 100 से अधिक स्टार्टअप, 10 से अधिक निवेशक शामिल होंगे और इसके अतिरिक्त अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी और उनका स्टाफ शामिल होगा। आयोजन मुख्य रूप से 4 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से होगा और उसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारियां बेहद तेज कर दी गई है।
क्या है इसका मिशन
उत्तर प्रदेश के और विशेष रूप से पूर्वांचल क्षेत्र के ऐसे विद्यार्थियों को उद्यम की राह पर अग्रसर करना ही इस कार्यक्रम का लक्ष्य है और इस कार्यक्रम में अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी भी पार्टनर के तौर पर शामिल हो रही है और उसका मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को उद्यम के क्षेत्र में आगे ले जाना है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करना है जिससे वह खुद का कुछ उद्यम शुरू कर सकें।
राज्यपाल और कुलपति होंगे शामिल
पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद 2026 के अंतर्गत युवाओं के लिए उद्यम के क्षेत्र को आसन बनाने की राह पर चल रहे प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज का प्रबंध इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित कर रहा है इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इसका हिस्सा होंगी और 4 नवंबर 2026 को वह विश्वविद्यालय के कैंपस में उपस्थित रहेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए उद्घाटन भी करेंगे इसके साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह भी पूरे समय इस कार्यक्रम पर नजर रखेंगे और हर संभव प्रयास करते रहेंगे जिससे युवाओं को एक नया मौका मिल सके और युवाओं को एक नई दिशा मिल सके।
02 नवंबर को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
विश्वविद्यालय कि कैंपस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने युवाओं से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में विश्वविद्यालय के कैंपस में पहुंचकर इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाएं और कैसे उत्तर प्रदेश की युवा खुद के बिजनेस और उद्यम को शुरू कर सकते हैं, कैसे उन्हें फंडिंग मिल सकती है जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न पत्रकारों ने हिस्सा लिया इसके साथ ही डॉ. अक्षय भट्ट सहित अन्य तमाम गणमान्य लोग भी शामिल हुए।