बरेसर : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने मंगलवार को तीन वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रमेश पुत्र परमा राम निवासी चौथी बाँध तथा नन्दलाल पुत्र मरछू राम और धर्मेन्द्र राम पुत्र हरिहर राम निवासी दहेन्दू को गिरफ्तार किया। तीनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
