हिंदी दिवस पर डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम
गाजीपुर : बाराचवर ब्लॉक के अध्यात्मपुरम ढोटारी स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदी भाषा के इतिहास, विकास, समृद्धि और वर्तमान समय में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कारों और भावनाओं की आत्मीय अभिव्यक्ति है। हिंदी की सबसे बड़ी शक्ति लोगों को जोड़ने की है। यह आमजन से सहजता से संवाद करती है और किसान से वैज्ञानिक, विद्यार्थी से शिक्षक तथा गांव से महानगर तक सभी को जोड़ने का कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि हिंदी को केवल हिंदी दिवस तक सीमित रखने की आवश्यकता नहीं है। आज जरूरत है कि हिंदी हमारे व्यवहार, अध्ययन, शोध और तकनीकी क्षेत्र का भी हिस्सा बने। बदलते दौर में हिंदी को आधुनिक तकनीक से जोड़कर इसे और अधिक समृद्ध एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में रविंद्र कुमार, सुधीर सिंह एवं कमलेश यादव ने भी हिंदी भाषा के महत्व और उसके गौरवशाली इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने हिंदी को जन-जन की भाषा बताते हुए इसके निरंतर विकास और व्यापक प्रयोग पर जोर दिया।
समारोह में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता विश्वकर्मा प्रसाद ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह, राजेश सिंह, सुरेश प्रसाद एवं त्रिलोकी राम सहित शिक्


