Ghazipur News : आज मनाई जायेगी भाजपा नेता स्व०अविनाश कुमार सिंह की 23वीं पुण्यतिथि

 


बाराचंवर-भाजपा नेता स्व०अविनाश कुमार सिंह की तेईसवीं पुण्यतिथि बाराचंवर ब्लाक मुख्यालय के स्व०अविनाश कुमार सिंह सभागार मे 26सितंबर को दिन मे 11बजे से मनायी जायेगी।

बताते चले की स्व०सिंह की हत्या भाड़े के शूटरो द्बारा 26सितंबर सन 2004को बाराचंवर चटटी पर चाय की दुकान पर दिन के 1-30बजे गोली मार निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी थी।तथा हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गये थे।

उन्ही की याद मे कल 26सितंबर दिन शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ है।अतः आप सभी सम्मानित जनो सामाजिक कार्यकर्ताओं एवंभाजपा कार्यकर्ताओं ग्रामप्रधानो,क्षेत्रपंचायत सदस्यो से एवं उनके शुभचिंतकों से अनुरोध है की उक्त अवसर पर पधार कर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा मे उनके चित्र पर पुष्पांजलि देने का कार्य करे।

उक्त आशय की सुचना उनके अनुज ब्लाक प्रमुख(प्रसाशक)ब्रजेन्द्र सिंह ने दिया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये