Ghazipur News : सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाज़ीपुर में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह

 


सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाज़ीपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया। नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक CBSE बोर्ड के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले इस संस्थान में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के पदाधिकारियों की गौरवशाली उपस्थिति रही।

इस पावन अवसर पर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह, सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री सिंह जी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी जी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। 


कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के CMD प्रोफेसर आनंद सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय जी, सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. तेज प्रताप सिंह, सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार त्यागी, सत्यदेव ITI के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुनील कुमार यादव, सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री परमेश्वर जी, सत्यदेव हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. पुरोहित जी सहित सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के विभिन्न संस्थानों के शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


 नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर युवाओं तक ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस की स्मृतियों को जीवंत रखने तथा विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-नन्हे बच्चों से लेकर युवा विद्यार्थियों तक की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया.


सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का सुंदर एवं सफल संयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के साथ संस्कार, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम के अंत में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये