गाजीपुर : दिनांक 22.04.2026 को अर्थ डे (पृथ्वी दिवस) के अवसर पर बच्चों ने पोस्टर के द्वारा पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मसूद अहमद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उत्तरादित्व है कि हम अपने पर्यावरण की हर संभव रक्षा करें और इस को दूषित न होने दें इस के अलावा पानी के संरक्षण का हर संभव प्रयास करें। औद्योगिक क्रांति के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियां , कंपनी और लघु उद्योग सभी कई प्रकार से प्रदूषण फैला रहे हैं।
नई फैक्टरी लगाने के लिए जंगल काटे जा रहे हैं, पहाड़ भी काटे जा रहे हैं। हमें यह देखना है कि प्रदूषण को रोकने में हमारी व्यक्तिगत भागीदारी कम से कम हो। हम प्लास्टिक की बोतल या प्लास्टिक में समान ना लें, न ही कूड़ा इधर-उधर फेंके जिस से खेती की भूमि ख़राब हो। वर्तमान परिस्थिति के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज कई देशों में युद्ध छिड़ा हुआ है जिस से बक़सूर लोग मारे जा रहे हैं उन के साथ-साथ सैनिक भी मारे जा रहे हैं।
भारत ने कभी भी किसी का पक्ष ले कर युद्ध का साथ नहीं दिया है। किसी भी असहमति का हल आपस में बैठ कर वार्ता कर के उस का समाधान निकालना है न कि युद्ध से निर्दोषों की जान लेना है।उन्होंने कहा कि ताज पब्लिक स्कूल, पृथ्वी दिवस के अवसर पर सभी से पर्यावरण की रक्षा के साथ साथ वैश्विक शांति और सौहार्द की अपील करता है। बच्चों ने इस उद्देश्य को विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए पोस्टर के माध्यम से विश्व शांति और पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया।

