Ghazipur News : प्रत्येक नागरिक को एक एक पौधारोपण करने चाहिए ताकि भौगोलिक वातावरण हम सभी के लिए रहने योग्य हो-डॉ राजकुमार त्यागी


सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाधिपुरम बोरसिया फदनपुर गाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का आज पांचवां दिन था। 

जिसमें मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार त्यागी, प्राचार्य सत्यदेव नर्सिंग कॉलेज गाधिपुरम बोरसिया फदनपुर गाजीपुर थे। उन्होंने सबसे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया तथा समाज के प्रत्येक नागरिक को एक एक पौधारोपण करने चाहिए ताकि भौगोलिक वातावरण हम सभी के लिए रहने योग्य हो। उन्होंने दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई वैश्विक तापमान को मानव जीवन के लिए खतरा बताया। 


कार्यक्रम में कालेज के विद्यार्थियों ने लोकगीत तथा देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वरिष्ठ अतिथि डॉ कृपा शंकर सिंह जी ने अपने सम्बोधन में कला, साहित्य, विज्ञान तथा संगीत को एक साथ चलते रहने की बात कही तथा If music is food of love, play on.... जैसे पंक्ति का उदाहरण दिया। विद्यार्थियों ने साफ सफाई अभियान चलाया तथा ब्रह्मा बाबा के मंदिर पर साफ सफाई की। कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह जी ने कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 


कार्यक्रम का संचालन शैलेश आनंद, प्राध्यापक, अंग्रेजी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के आयोजनकर्ता ने किया। शिक्षकगणों में डाॅ मनीष पांडे, डॉ आलोक कुशवाहा, विमलेश यादव, शैलेंद्र मौर्या, अखिलेश वर्मा, दिलीप कुमार, सोनाली शर्मा, आशू पाण्डेय, रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये