Ghazipur News : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन-


डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम ढोटारी, गाज़ीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर चिन्हित गांवों में जाकर पुरुषों एवं महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसी क्रम में स्वयंसेवकों ने प्राथमिक विद्यालय सिसई तौफिर पहुंचकर साफ-सफाई अभियान चलाया और स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा से जोड़ने का एक सशक्त मंच है। यह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा समाज सेवा की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और निभाने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक एवं अपने पिता कर्मवीर सत्यदेव सिंह के सपनों को याद करते हुए कहा कि लगभग 25 वर्ष पूर्व इस अति पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा की नींव रखी गई थी। आज यहां से हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश की सेवा कर रहे हैं।

डॉ. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बेटियों को न्यूनतम शुल्क पर सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। यहां बीए, बीएससी, एमए, बीएड, बीटीसी (डीएलएड) तथा बीपीएड जैसे पाठ्यक्रमों में शिक्षा प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये