Ghazipur News : संगठन को मिली नई धार, अभिषेक राय बने ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी



गाजीपुर : गाजीपुर में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के संगठन विस्तार के क्रम में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने अभिषेक राय को संगठन का जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। इस मनोनयन की खबर मिलते ही संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक राय के जिला मीडिया प्रभारी बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और संगठन की गतिविधियों को तेजी से जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

जिम्मेदारी निभाने का जताया संकल्प.....

नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक राय ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस भरोसे और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय ‘बबलू’ ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों को जमीनी हकीकत से रूबरू होना होगा, तभी समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि संगठन का विस्तार अभी जारी है। इसी क्रम में संगठन की पहली बैठक 29 मार्च को दोपहर 1 बजे से राधेश्याम वाटिका में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी नवगठित पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय, कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश नारायण सिंह, मुक्तिनाथ राय, सदानंद राय, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय ‘बबलू’, राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. दिवाकर राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, अखिलेश राय, जयेश मिश्रा, साकेत सिंह, राजीव राय, प्रवीण शाही, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर राय, रासबिहारी राय सहित कई पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभिषेक राय को शुभकामनाएं दीं।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये