सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाधिपुरम बोरसिया फदनपुर गाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का छठा दिन रहा। जिसमें मुख्य अतिथि श्री दिग्विजय उपाध्याय काउंसलर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेज, गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दिग्विजय उपाध्याय जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहना की एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किये।
सांस्कृतिक कार्यक्रम आज के कार्यक्रम का केंद्र रहा। जिसमें कालेज के बहुत से विद्यार्थियों ने लोकगीत, हास्य-व्यंग्य, कविता तथा डॉन्स से सबका मनोरंजन कराया। नवनीत कुमार वर्मा जी ने ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन को विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास तथा उनमें छुपे हुए प्रतिभा को नया आयाम देने के लिए आवश्यक बताया। अंत में श्री अमित कुमार रघुवंशी जी (डायरेक्ट ऑफ़ सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजज द्वारा स्वंमसेवकों का उत्साह वर्धन किया गया।
और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उन्होंने शुभकामनायें दी। इस कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगणों में शैलेन्द्र शाश्वत,डाॅ कृपा शंकर सिंह, डॉ आलोक कुशवाहा, डॉ मनीष पांडे, शाहेला परवीन, दिलीप कुमार, मोती कुमार वर्मा, आदि रहे।

