Ghazipur News : नवरात्रि पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की विशेष पहल


गाजीपुर : नवरात्रि के पावन अवसर पर DALIMSS Sunbeam School, गांधीनगर, गाजीपुर ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष घोषणा की है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के लिए एडमिशन फीस पूरी तरह माफ की जाएगी।

इसके साथ ही विद्यालय में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को एडमिशन के दिन निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म भी प्रदान की जाएगी तथा ट्यूशन फीस में 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।


विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि नवरात्रि शक्ति और नारी सम्मान का प्रतीक है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह पहल की गई है, ताकि अधिक से अधिक बेटियाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें और समाज में आगे बढ़ सकें।

विद्यालय में नए सत्र के लिए नर्सरी से उच्च कक्षाओं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। अभिभावक इस विशेष ऑफर का लाभ उठाकर अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।


अधिक जानकारी के लिए अभिभावक 7234990011, 7235990011, 7839595555 पर संपर्क कर सकते हैं।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये