दिनांक 28/03/2026 को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक प्रो. सनन्द सिंह, प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह, रेजिडेंट डायरेक्टर श्री अमित रघुवंशी तथा काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को गरिमामय और प्रेरणादायक बना दिया।
इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चन्द्रसेन तिवारी द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय का परिणाम सत्र 2025-26 का कुल 96.35 प्रतिशत रहा और कक्षा तीन एन से प्रज्ञान सिंह ने 99.25 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉपर बने। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 9 एवं 11 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर उन्हें मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कक्षा अनुसार रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी -
नर्सरी: प्रथम – हिमांशी मौर्य, द्वितीय – मेधांश, तृतीय – मांडवी सिंह
एलकेजी: प्रथम – अनस जमिल खान, द्वितीय – आरिश खान, तृतीय – प्रियांशी मिश्रा
यूकेजी: प्रथम – सावंत शर्मा, कार्तिक चौरसिया तथा सूर्यांशु यादव, द्वितीय – अलका प्रजापति, तृतीय – शिवांश मिश्रा तथा आयुष कुमार
कक्षा 1: प्रथम – आरुष यादव, द्वितीय – शिवांश यादव, तृतीय – आनंद प्रजापति
कक्षा 2: प्रथम – प्रियांशी चौरसिया, द्वितीय – अदिति सिंह कुशवाहा, तृतीय – आरोही यादव
कक्षा 3: प्रथम – प्रज्ञान सिंह, द्वितीय – आयुष सिंह यादव, तृतीय – नवाज खान
कक्षा 4: प्रथम – एमडी आबू ताल्हा, द्वितीय – आर्यन कुमार, तृतीय – प्राची गुप्ता
कक्षा 5: प्रथम – दीक्षा सिंह, द्वितीय – आदित्य चौरसिया, तृतीय – आराध्या राय
कक्षा 6: प्रथम – आरुष कुमार, द्वितीय – नमन सिंह, तृतीय – अक्षत यदुवंशी
कक्षा 7: प्रथम – आदित्य बिंद, द्वितीय – अनुराधा यादव, तृतीय –चंदनू तिवारी
कक्षा 8: प्रथम – अनुष्का यादव, द्वितीय – दिव्यांश सिंह, तृतीय – अनमोल सिंह
कक्षा 9: प्रथम – आयुष सिंह कुशवाहा, द्वितीय – अनन्या सिंह, तृतीय – रामानुज यादव
कक्षा 11: प्रथम – आशू यादव, द्वितीय – अंश गुप्ता, तृतीय – सुमित कुमार गुप्ता तथा वहीं पूरे सत्र में100% उपस्थिति में विराट चौरसिया, नवाज खान,वृद्धि गुप्ता, शिवांश गुप्ता, दीक्षा सिंह, अंशिका कुशवाहा, चंदनू तिवारी ,सृष्टि यादव ,रिया यादव तथा आरुष पाल आदि रहे।
सम्मान समारोह के पश्चात मुख्य अतिथि प्रो. सानन्द सिंह ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा, “सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है। आप सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखें और पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ें। विद्यालय और शिक्षक हमेशा आपके मार्गदर्शन के लिए तत्पर हैं।” उनके शब्दों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
इसके बाद प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “हर बच्चा अपने आप में विशेष होता है। हमें बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना चाहिए। अभिभावकों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।” उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) भी आयोजित की गई, जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार एवं विकास के विषय में शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की तथा समस्त अभिभावक गणित विद्यालय की शिक्षा और सांस्कृतिक ज्ञान से संतुष्ट नजर आए। यह संवाद विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
अंत में कार्यक्रम का समापन समन्वयक श्री अमित कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सहयोग की सराहना की।
इस प्रकार यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के सम्मान का मंच बना, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला एक यादगार अवसर भी सिद्ध हुआ।
उक्त अवसर पर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के उप्रधानाचार्य आवेश कुमार, एग्जाम हेड अवनीश राय, सीसीए हेड प्रतिमा कुशवाहा, सुनील सिंह, विशेश्वर तिवारी ,अभिषेक यादव ,अभिमन्यु यादव, धीरेंद्र वर्मा, चंद्रजीत यादव, गुरु चरण चौधरी, रोहित गुप्ता ,श्वेता पांडे , इंदु कला दूबे,ऋतंभरा श्रीवास्तव ,अंकित राय ,पूजा राय, आशीष प्रजापति ,जानकी गुप्ता,जूही कनौजिया,एकता प्रजापति भोली त्रिपाठी, तथा सौम्या तिवारी आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।




