Ghazipur News : कीटनाशक विक्रेता IPMS पोर्टल पर कराएं रजिस्‍ट्रेशन- जिला कृषि अधिकारी



 गाजीपुर : जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने समस्त कीटनाशी विक्रेता को पत्राचार कर बताया है कि कि अपर कृषि निदेशक (कृ0र0) उ0प्र0 कृषि भवन लखनऊ के दिये गये निर्देश के क्रम मे जनपद में संचालित समस्त कीटनाशी विक्रेताओं का भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कृषि भवन, नई दिल्ली द्वारा एकीकृत कीटनाशी प्रबंधन प्रणाली INTEGRATED PESTICIDES MANAGEMENT (IPMS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित कराया आवश्यक है। इस सम्बन्ध मे आप लोगो को निर्देशित किया जाता है कि आप IPMS पोर्टल परwww.ipms.gov.in वेबसाइट के होम पेज रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद साईन अप कर ले उसके पश्चात नये रजिस्ट्रेशन का एक फार्म खुलेगा उसमें अपनी फर्म से सम्बन्धित विवरण भरने के पश्चात आपकी आई०डी० बन जायेगी जिसे अधोहस्ताक्षरी द्वारा अप्रूव्ड किया जायेगा। 

बताया कि यह रजिस्ट्रेशन जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेताओं को 30 मार्च 2026 तक करना अनिवार्य है अन्यथा कि स्थिति में आपका कीटनाशी लाइसेंस निलम्बित भी किया जा सकता है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये