Ghazipur News : ब्लाक तिराहा से वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


गाजीपुर : अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

 3 जनवरी को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा फौजदारी प्रकरण वाद संख्या 410/24, धारा 12 घ0हि0, थाना जमानियां, माननीय ग्राम न्यायालय जमानियां में वांछित चल रहे वारंटी को धर दबोचा गया।

पुलिस टीम ने ब्लाक तिराहा क्षेत्र से वांछित वारंटी वीरेंद्र वर्मा (43) पुत्र राम वर्मा, निवासी उदयपुर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय फोर्स, थाना जमानियां शामिल रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये