Ghazipur News : रात चार पहिया वाहन पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत


गाजीपुर, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव के पास शुक्रवार की देर रात चार पहिया वाहन पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार की रात्रि को क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस को भरौली गांव के पास चार पहिया वाहन के सड़क के किनारे पलटने की सूचना प्राप्त हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मुहम्मदाबाद ले गई जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कासिमाबाद थाना अंतर्गत ग्राम धरवा कला गांव निवासी विशाल वर्मा पुत्र पुजारी वर्मा उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई।

 थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि मृतक करीमुद्दीनपुर की तरफ चार पहिया वाहन से आ रहा था कुहरा होने के कारण कम दिखाई देने की वजह से वाहन पेड़ से टकरा सड़क के किनारे पलटने की सम्भावना लगती है । गंभीर चोट की वजह से वाहन सवार की मौत सम्भव है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये